buxar news : सभी प्रमुख छठ घाटों पर मेडिकल टीम रहेगी तैनात

buxar news : विधि-व्यवस्था एवं जन सुरक्षा को लेकर बनायी गयी रणनीति

बक्सर. सदर अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में छठ पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं जन सुरक्षा को लेकर रणनीति बनायी गयी. इस दौरान सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेवारी नगर परिषद बक्सर के इओ को सौंपा गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बक्सर के सभी गंगा घाटों पर समुचित सफाई, प्रकाश, बैरिकेडिंग एवं सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश इओ को दिया. वहीं स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रमुख छठ घाट पर मेडिकल टीम गठित कर प्रतिनियुक्त करें. इस क्रम में नगर थाना के थानाध्यक्ष को संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्ती बढ़ाई जाए तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सतत निगरानी रखने की जवाबदेही सौंपी गई. वही नगर परिषद इओ को छठ घाटों पर पटाखों की बिक्री एवं छोड़ने पर पूर्णतः रोक सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी दी गई. विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि सभी घाटों पर निरंतर एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा डेंजर एरिया को बैरिकेडिंग से घेराबंदी करवाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >