दिव्यांगजनों ने ट्राइसाइकिल चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित पार्क के सामने हरी झंडी दिखा कर दिव्यांगजनों को रवाना किया.

बक्सर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित पार्क के सामने हरी झंडी दिखा कर दिव्यांगजनों को रवाना किया. दिव्यांगजनों के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर दिव्यांगजनों को आगामी चुनावों के महत्व के प्रति जागरूक करना है. अभियान के तहत दिव्यांगजनों ने ट्राई साइकिल पर सवार होकर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया और नागरिकों से अपील किया कि वे आगामी चुनावों में भाग लें तथा अपने मताधिकार का उपयोग करें. दिव्यांगजनों ने यह संदेश दिया कि सभी नागरिकों को अपने वोट का अधिकार समझना चाहिए. ट्राइसाइकिल पर सवार दिव्यांग जनों ने अपनी भागीदारी के माध्यम से समाज में समावेशिता का संदेश भी दिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल किया जाए और उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक किया जाये. इसके साथ ही, यह पहल यह भी दिखाती है कि अगर समर्पण और साहस हो, तो कोई भी व्यक्ति, चाहे वह दिव्यांग हो या सामान्य, समाज के हर पहलू में योगदान दे सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >