Buxar News: हाइस्कूल के छात्र ने डीपीओ की तस्वीर बनाकर की भेंट

सीपीएस प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरांव के प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रिंस कुमार गुप्ता ने आज अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानते हुए फाइन आर्ट के माध्यम से विभिन्न तरह की कलाकृतियां, चित्र अनवरत बना रहे हैं

बक्सर

. सीपीएस प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरांव के प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रिंस कुमार गुप्ता ने आज अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानते हुए फाइन आर्ट के माध्यम से विभिन्न तरह की कलाकृतियां, चित्र अनवरत बना रहे हैं. इसी क्रम में रविवार को उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा मोहम्मद शारिक अशरफ की तस्वीर बनाते हुए उनको सप्रेम खुद से भेंट की. डीपीओ ने विद्यार्थी के अंदर छिपी प्रतिभा कि सराहना की.

विदित हो कि जिले के विद्यालयों में फाइन आर्ट, संगीत, नृत्य, कला के बहुत से शिक्षक नई नियुक्ति के तहत विद्यालयों में पदस्थापित हुए हैं. नये और पुराने शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा अनवरत निखर रही है. जिला बक्सर के विद्यार्थियों के अंदर मेहनत की प्रवृत्ति देखी जाती है. विद्यार्थी अपने मेहनत और शिक्षक के प्रतिभा के सहयोग से जिले का नाम रोशन करते हुए दिख रहे हैं. विगत माह शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रगति यात्रा 2025 के दौरान जब सिमरी पधारे थे, तब विद्यार्थियों ने उन्हें उनकी कलाकृति को भेंट किया था. जिसकी सबने तारीफ की. बक्सर जिला पदाधिकारी की तस्वीर विद्यार्थियों ने बना उन्हें वेट भेंट की. ऐसे सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी लगातार कला, संगीत, नृत्य में अपनी प्रतिभा बिखेर रहे हैं. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा कार्यालय के कुशल निर्देशन में कला संगीत नृत्य के क्षेत्र में जिला प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है. संभव प्रभारी डॉक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि विभाग के दिशा निर्देश का पालन करना शिक्षक का दायित्व है. कला के नोडल शिक्षक डॉ मनीष कुमार शशि ने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी के अंदर कला के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. उन्हें समय-समय पर उचित स्टेज मिलता रहा तो बहुत से कलाकार जिले का नाम रोशन करने के लिए तैयार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >