बक्सर: दूसरी सोमवारी पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा इलाका

सावन माह की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. भक्तों ने 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति की कामना की. डुमरांव के कंचनेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं का विशेष जमावड़ा रहा.

Buxar Sawan Somwar: सावन माह की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर डुमरांव प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान रहा. भक्ति भाव के माहौल में सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने बाबा शिव शंभू का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति की कामना की.

जलाभिषेक से सराबोर हुए महादेव

श्रद्धालुओं ने अपने आसपास के शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव को गंगाजल से जलाभिषेक किया. इसके बाद बेलपत्र चढ़ाया और चंदन लगाया. श्रद्धा के साथ किए गए जलाभिषेक से मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा. मंदिर परिसरों में लगातार ‘हर हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे.

कंचनेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़

दूसरी सोमवारी के अवसर पर डुमरांव प्रखंड के कचैइनिया-कंचनपुर गांव स्थित विनोवा वन के शिव मंदिर में भी सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे. भक्तों ने बाबा कंचनेश्वर का दर्शन कर पूजा-अर्चना की.

महिला श्रद्धालु देवांशी, मनोरमा देवी और गायत्री देवी तथा पुरुष श्रद्धालु अभिषेक पांडेय, सत्येंद्र, संजय कुमार और अजय सिंह ने बताया कि यह मंदिर वर्षों पुराना और काफी प्रसिद्ध है. श्रद्धालुओं के अनुसार, यहां आने वाले भक्त बाबा कंचनेश्वर से अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं. श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन माह की प्रत्येक सोमवारी को यहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं और अपने परिवार के सदस्यों की कुशल-क्षेम के लिए मन्नत मांगते हैं.

सड़कों पर दिखा श्रद्धालुओं का जत्था

दूसरी सोमवारी पर डुमरांव प्रखंड की विभिन्न सड़कों पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही देखी गयी. अलग-अलग क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं के जत्थे ‘हर हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ का जयकारा लगाते हुए मंदिरों की ओर बढ़ते नजर आए. पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्ति का माहौल बना रहा.

Also Read: फुलवरिया की गलियों में साइकिल चलाते दिखे तेज प्रताप, गाय का दूध दुहा और निकाला गन्ने का जूस, पिता लालू को लेकर कही दिल की बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनित मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >