Buxar News: कुंआ में भरा है कचरा, बाहर से दिख रहा चकाचक

नगर पंचायत क्षेत्र में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत कुओं का जीर्णोद्धार करने के नाम पर खानापूर्ति कर दी गयी

ब्रह्मपुर

. नगर पंचायत क्षेत्र में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत कुओं का जीर्णोद्धार करने के नाम पर खानापूर्ति कर दी गई है. नगर पंचायत के द्वारा संवेदक के माध्यम से कुआं का रंग रोगन कर बाहर से तो चकाचक कर दिया गया है, लेकिन अंदर का कचरा व पानी वैसा ही गंदा छोड़ दिया गया है. नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12, वार्ड संख्या 5 व अन्य वार्डों में कुआं का जीर्णोद्धार किया गया है. काम के नाम पर खानापूर्ति की गई है. इसका कोई लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है. यह कहना है कि यहां के लोगों का. वार्ड के लोगों ने कहा कि पिछले कुछ महीनों के अंतराल में जल जीवन हरियाली को लेकर अपने अस्तित्व को खो रहे कुओं का सर्वे कराया गया था. इसका जीर्णोद्धार कराया गया लेकिन जीर्णोद्धार के नाम पर संवेदक के द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की ग. वार्ड नंबर 12 स्थित प्रखंड कार्यालय के पास का रोड किनारे एक कुआं है. जिसमें पानी के नाम पर कूड़ा कचरा भरा है. उस कुआं को भी जीर्णोद्धार का काम कराया गया जो सिर्फ बाहर से रंग पेंट कर तो चकाचक कर दिया गया है, लेकिन अंदर का कचरा और गंदा पानी ऐसे ही छोड़ दिया गया है. यही हाल नगर पंचायत में जीणोद्धार करायें गए अन्य कुओं का भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >