buxar news : मांगे पूरी नहीं होने पर 20 मार्च से प्लांट में होगी तालाबंदी

buxar news : मांगों को लेकर किसान संगठनों ने थर्मल प्लांट के गेट के पास दिया धरना

buxar news : चौसा. परियोजना प्रभावित परिवारों एवं 1064 एकड़ जमीन से प्रभावित मजदूर/पौनी का आरजी भुगतान, प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगार स्थानीय महिला, पुरुष, युवाओं को परियोजना स्तर से नौकरी/रोजगार आदि मांगों को लेकर विभिन्न किसान मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से चौसा थर्मल प्लांट के मेन गेट के पास मंगलवार को एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन बिहार झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार, बिहार राज्य दुग्ध उत्पादक संघ प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर मोर्चा चौसा के अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह यादव, पूर्व जिप सदस्य बसंती देवी, बनारपुर पंचायत मुखिया ममता देवी शामिल हुए. धरना की अध्यक्षता ललितेश्वर राय, मंच संचालन नंद कुमार राम ने किया. धरना को संबोधित करते हुए उपेंद्र राय, नंदलाल सिंह, घनश्याम चौधरी, बृजेश राय, इस्राइल खां आदि प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि एसटीपीएल थर्मल पावर प्लांट परियोजना से प्रभावित परिवारों, मजदूर/पौनी को आजी राशि का एकमुश्त भुगतान पांच लाख एवं 750 दिन की आज की मजदूरी के हिसाब से एकमुश्त भुगतान वर्ष 2016 में कर देना था, जो अभी तक नहीं दिया गया. अभी जो प्रभावित किसान को आरजी का भुगतान दिया जा रहा है वह नियम विरुद्ध दिया जा रहा है. नौकरी/रोजगार के लिए प्रभावित गांव, क्षेत्र से वर्ष 2019-20 से लगातार बेरोजगार नौजवानों द्वारा अपना बायोडाटा देते रहे, परंतु बाहरी लोगों को कंपनी के अधिकारियों द्वारा वरीयता दिया जाता रहा, फसल वार्षिकी वर्ष 2016 से ही देना था, जो अभी तक लंबित है. कोयला डंपिंग यार्ड से कोल प्रदूषण अनावरत जारी है, जिससे प्रभावित गांव खेलाफतपुर, नरैनापुर, अखौरीपुर, कनकनारायनपुर, बनारपुर, सिकरौल आदि गांवों के लोगों का जीना मुहाल हो गया है. पर्यावरण सुरक्षा सहित अन्य लंबित मुद्दों पर प्रशासन तथा परियोजना पदाधिकारियों के उपेक्षापूर्ण रवैया के खिलाफ एवं परियोजना प्रभावित किसान, मजदूर परिवारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता सुनिश्चित करने के लिए परियोजना, जिला प्रशासन एवं सरकार का ध्यानाकर्षण के लिए संयुक्त किसान मोर्चा बिहार, भारतीय किसान यूनियन तथा प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर मोर्चा चौसा, बक्सर द्वारा संयुक्त रूप से मांगी जा रही उपरोक्त मांगें अगर पूरी नहीं हुईं, तो 20 मार्च को एसटीपीएल थर्मल पावर प्लांट का सारा कार्य अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण तरीके से बंद करने का कार्य किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >