जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की राजद नेता पप्पू यादव ने की निंदा, निष्पक्ष जांच की मांग

Buxar News : राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Buxar News : राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता एवं डुमरांव विधानसभा से राजद के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. सरकार सत्ता के अहंकार में इस तरह की कार्रवाई कर रही है, जो लोकतंत्र को कमजोर करने वाला कदम है.

संवैधानिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार है. ऐसे में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है. उन्होंने कहा कि सरकार को दमनकारी रवैया छोड़कर जनता की आवाज सुननी चाहिए.

जनभावनाओं की अनदेखी का लगाया आरोप

राजद नेता ने आरोप लगाया कि सरकार जनभावनाओं की लगातार अनदेखी कर रही है. उनका कहना था कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका करारा जवाब देगी.

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज का सम्मान होना चाहिए और शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार हर नागरिक को प्राप्त है.

Also Read : बक्सर में वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल, छापेमारी तेज



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Girish divedi

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >