बक्सर : राजपुर में नहर में डूबने से मजदूर की मौत, पांच बेटियों और एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया

राजपुर के बभनी गांव में नहर में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रतिनिधि, राजपुर. थाना क्षेत्र के बारूपुर पंचायत अंतर्गत बभनी गांव निवासी एक मजदूर की पानी भरी नहर में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान विनोद मुसहर, पिता डोमन मुसहर के रूप में हुई है.

काम के लिए भलुहा गया था मजदूर

मिली जानकारी के अनुसार, विनोद मुसहर गुरुवार को प्रत्येक दिन की तरह भलुहा में किसी के यहां काम करने गया था. वहां से शाम को वह वापस घर की ओर चला, लेकिन देर तक घर नहीं पहुंचा. इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया.

सुबह नहर में मिला मजदूर का शव

शुक्रवार की सुबह भरखरा गांव के पश्चिम स्थित चौसा सीबीसी नहर में कलवारी मोरी के पास विनोद मुसहर का शव पानी के ऊपर देखा गया. इसकी चर्चा होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. परिजनों ने शव की पहचान की.

नहर पार करने के दौरान पैर फिसलने की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि नहर पार करने के दौरान पैर फिसलने से विनोद मुसहर गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष निवास कुमार मौके पर पहुंचे.

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया शव

थाना अध्यक्ष निवास कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा.

पांच बेटियों और एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया

घटना से आहत परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक के पांच पुत्री और एक पुत्र हैं. उसकी मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है. घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है.

मुखिया प्रतिनिधि ने परिजनों को मदद का भरोसा दिया

घटना के बाद उनके घर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने परिजनों को ढांढस दिया. उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए सरकार से उचित मुआवजा की मांग की है.

ALSO READ: चेक बाउंस मामले में यूपी पुलिस की दबिश, बक्सर के कठार गांव पहुंचने से पहले फरार हुआ आरोपित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार कमल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >