Buxar News : शतचंडी महायज्ञ के लिए निकाली गयी कलश शोभायात्रा

केसठ गांव स्थित मिठाईयां पुल के समीप मां काली मंदिर के परिसर में आयोजित होनेवाले 11 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या महिला-पुरुष श्रद्धालु व भक्त शामिल हुए.

केसठ. प्रखंड के केसठ गांव स्थित मिठाईयां पुल के समीप मां काली मंदिर के परिसर में आयोजित होनेवाले 11 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या महिला-पुरुष श्रद्धालु व भक्त शामिल हुए. इस दौरान देवी-देवताओं के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. कलशयात्रा मिठाईयां पुल स्थित काली मंदिर यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर डुमरांव राजवाहा नहर मार्ग होते हुए भट्ठा पुल पहुंची, जहां बक्सर से टैंकर में भरकर लाये गये गंगाजल को मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल उठाया गया. कलशयात्रा बस पड़ाव, मां भवानी रोड, नया बाजार होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर कलश स्थापित किया गया. यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है. कलशयात्रा को सफल बनाने में यज्ञ समिति के सदस्यों ने जगह-जगह पर कमेटी के लोगों को लगाया था, ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो. यज्ञ समिति के अध्यक्ष रवि सिंह एवं व्यवस्थापक गुड्डू सिंह ने बताया कि मंगलवार से मां काली की प्राणप्रतिष्ठा के लिए 11 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ जगदीश्वर संतश्री दीनदयाल दास उर्फ बालक दास जी महाराज के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ शुरू हो गया, जो नौ मई तक चलेगा. उन्होंने बताया कि यज्ञाचार्य दयानंद मिश्र की देखरेख में मां काली की प्राणप्रतिष्ठा के लिए शतचंडी महायज्ञ को लेकर 30 अप्रैल को मंडप पूजन, पंंचाग पूजन एवं नौ मई को प्राणप्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा. उन्होंने बताया कि यज्ञ में रात्रि में कृष्ण लीला कार्यक्रम का आयोजन होगा. वहीं, वृंदावन की राधा दीदी का प्रवचन होगा. जलयात्रा में मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान, राजू दुबे, मोहित दुबे, अशोक सिंह, परशुराम जी, रमेश रजक, मुनीब उपाध्याय, मनोज पासवान, विनोद मास्टर, अनिल उपाध्याय समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >