कैमूर-रोहतास की सीमा सील, प्रशासन चौकस

फाइल-6, कैमूर-रोहतास की सीमा सील, प्रशासन चौकस राजपुर. प्रखंड के सीमावर्ती इलाका से जुड़े रोहतास और कैमूर जिला में जाने वाले रास्ते को बैरियर लगाकर सील कर दी गयी है. बीडीओ अरुण सिंह ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर रोहतास जिला में प्रवेश करने वाले बसही पुल, कौवा खोच […]

फाइल-6, कैमूर-रोहतास की सीमा सील, प्रशासन चौकस राजपुर. प्रखंड के सीमावर्ती इलाका से जुड़े रोहतास और कैमूर जिला में जाने वाले रास्ते को बैरियर लगाकर सील कर दी गयी है. बीडीओ अरुण सिंह ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर रोहतास जिला में प्रवेश करने वाले बसही पुल, कौवा खोच पुल, सिकठी पुल, बावन बांध पुल और कैमूर जिला में जाने वाले मंगराव खीरी पथ पर बने खीरी पुल पर बैरियर लगा दिया गया है. इस सीमा क्षेत्र से जाने वाले और उधर से आने वाले लोगों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. आवश्यक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए फल ,सब्जी, दवा और कृषि उपकरणों की खरीद के लिए लोग जा सकते हैं, लेकिन अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से होने वाले संक्रमण को दूर करने के लिए बैरियर लगा दिया गया है. जिसकी निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. जो हर आने जाने वाले लोगों पर विशेष नजर बनाकर रखेंगे. कोई भी व्यक्ति अगर बाहर से आता है तो उसे क्वारेंटिन सेंटर में रखकर जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >