Buxar News : बियाडा में प्लांट का उद्योग मंत्री ने किया निरीक्षण

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने नावानगर प्रखंड मुख्यालय स्थित बियाडा कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में नवस्थापित औद्योगिक इकाइयों में जल्द उत्पादन शुरू कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये.

नावानगर. बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने नावानगर प्रखंड मुख्यालय स्थित बियाडा कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में नवस्थापित औद्योगिक इकाइयों में जल्द उत्पादन शुरू कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये. बैठक में बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल, डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार, बीडीओ मनोज कुमार, वरुण बेवरेज लिमिटेड और एसएलएमजी ग्रुप के अधिकारी मौजूद थे. उद्योग मंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. सोनवर्षा में मंडल अध्यक्ष पिंकू चौबे, पचदरवा पुल के पास पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह व मृत्युंजय सिंह तथा नावानगर बाजार में मंडल अध्यक्ष हरेराम गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला और अंगवस्त्र से स्वागत किया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, जदयू जिलाध्यक्ष अशोक यादव, मुन्ना यादव, प्रमोद पांडेय, संजय सिंह, रेखा देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >