158 बूथों पर 126513 मतदाता आज करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

डुमरांव विधान सभा चुनाव के लिए प्रखंड में बने सभी 158 बूथों पर कर्मी पहुंच चुके हैं. ये कर्मी आज सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चुनाव करायेंगे.

नावानगर. डुमरांव विधान सभा चुनाव के लिए प्रखंड में बने सभी 158 बूथों पर कर्मी पहुंच चुके हैं. ये कर्मी आज सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चुनाव करायेंगे. कल होने वाले मतदान में नावानगर प्रखंड के 158 बूथों पर 126513 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. इसके लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. एसआइआर के बाद चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के अनुसार नावानगर में कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 26 हजार 513 है. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 65118 तथा महिला की संख्या 59488 है. बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि मतदाताओं के लिए प्रखंड के 16 पंचायतों में कुल 158 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इसमें 46 मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है. सभी मतदान केंद्र पर पर्दानशी कर्मी और मोबाइल जमा करने के लिए कर्मियों की तैनाती की गयी है. शांतिपूर्ण व सुरक्षित मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों को कुल 15 सेक्टर में बांट दिया गया है. जिनमें सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >