Buxar News: मैट्रिक व इंटर टॉपर्स को भगत सिंह कमेटी ने किया सम्मानित

बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटरमीडिएट में पवनी पंचायत से टॉप 10 छात्रों को भगत सिंह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कमेटी के द्वारा सम्मानित किया गया

चौसा

. बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटरमीडिएट में पवनी पंचायत से टॉप 10 छात्रों को भगत सिंह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कमेटी के द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श बालिका मध्य विद्यालय पवनी के प्रधानाध्यापक जगदेव सिंह व ज्ञान सरोवर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल सिंह, छठु प्रसाद, राजेश मौर्य,प्रशुराम सिंह, अमृतलाल सिंह शामिल रहे. कार्यक्रम का संचालन कर रहे पंकज सिंह ने बताया कि बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटरमीडिएट में पवनी पंचायत से टॉप 10 छात्र-छात्राओं को लगातार विगत 4 वर्षों से सम्मान का कार्यक्रम किया जा रहा है. इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक में पवनी पंचायत से टाप 10 छात्र-छात्रा विश्वजीत प्रजापति 470, राज सिंह 462, अनु कुमारी 461, साक्षी कुमारी 460, रिश्ता कुमारी 449, अभय दुबे 446, आशीष कुमार 444, अभिषेक कुमार 438, छाया कुमारी 435, शिशु कुमारी 432 वही इंटरमीडिएट में सफलता प्राप्त छात्र अजित सिंह 456, प्रेमसागर यादव 418, सलोनी कुमारी 412, नेहा कुमारी 401, खुशबू कुमारी 401, चांदनी कुमारी 372, कृष्ण दुबे 370, रितेश कुमार 357, अनिता कुमारी 355, रानी कुमारी 355 इन सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. वहीं भगत सिंह प्रतियोगिता कमेटी का विस्तार भी किया गया, जिसमें संस्थापक सदस्य रामजीत गोंड, पंकज सिंह और राजेश मौर्य ने समाजहित व छात्रहित में कार्य कुशलता को देखते हुए रवि गुप्ता को अध्यक्ष पद कि जिम्मेदारी दी गयी.

बिट्टू प्रसाद को महासचिव, निरंजन सिंह को कोषाध्यक्ष, पंकज रजक को उपाध्यक्ष, रविकांत सिंह को संगठन सचिव,निरज ठाकुर को संयुक्त सचिव पद कि जिम्मेदारी दी गई भगत सिंह प्रतियोगिता के संयुक्त सभी पदाधिकारीयों ने आगामी गतिविधियों एवं कार्य योजनाओं पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया संगठन के सभी पदाधिकारी ने शिक्षा सेवा, संस्कार, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के पांच मुल्य स्तंभों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. इस दौरान विकास प्रसाद,दिपक सिंह, अनिल गोंड, पिंटू यादव , दिपक पासवान, सुरेंद्र प्रजापति, रमाकांत प्रजापति, अभिषेक कुमार, अक्षय कुमार, चन्द्रशेखर शर्मा आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >