बक्सर : हेठुआ में शुरू हुआ सब्जी बाजार, किसानों और दुकानदारों को मिलेगा खरीद-बिक्री का नया मंच

राजपुर के हेठुआ गांव में नई सब्जी बाजार का उद्घाटन विधायक संतोष कुमार निराला ने किया। इससे स्थानीय किसानों और व्यापारियों को व्यापार में काफी मदद मिलेगी।

राजपुर प्रखंड के हेठुआ गांव में स्थानीय व्यापार को मजबूती देने और आम जनमानस को बेहतर बाजार सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से न्यू बाजार समिति द्वारा सब्जी बाजार का आरंभ किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष वरुण सिंह ने की, जबकि संचालन भोजपुरी गायक ब्रजेश सिंह ने किया.

विधायक संतोष कुमार निराला ने किया उद्घाटन

सब्जी बाजार का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने किया. उन्होंने दुकानदारों से सामान की खरीद भी की. इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों, व्यापारियों एवं बाजार समिति के सदस्यों के साथ आत्मीय संवाद किया तथा क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली.

फोटो :- उदघाटन करते विधायक  फोटो :- सामान की खरीद करते विधायक  फोटो :- दुकानदार को सम्मानित करते विधायक | Prabhat Khabar Network

किसानों और व्यापारियों को मिलेगा लाभ

विधायक संतोष कुमार निराला ने कहा कि यह सब्जी बाजार किसानों एवं व्यापारियों के लिए अपनी उपज और सामान के क्रय-विक्रय का एक सशक्त माध्यम बनेगा. इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को एक नई गति मिलेगी.

क्षेत्र में व्यापार संवर्धन का भरोसा

उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दीं. साथ ही भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार और व्यापार संवर्धन के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे.

किसानों को सब्जियां बेचने में होगी सहूलियत

मुखिया ललन रजक ने बताया कि इस सब्जी बाजार के शुरू होने से आसपास के गांवों के किसानों को अपनी सब्जियां सीधे बाजार तक लाने और बेचने में काफी सहूलियत होगी.

फोटो :- उदघाटन करते विधायक  फोटो :- सामान की खरीद करते विधायक  फोटो :- दुकानदार को सम्मानित करते विधायक | Prabhat Khabar Network

हर सोमवार और शुक्रवार लगेगा बाजार

बाजार समिति के सदस्य सुशील राम और जितेन्द्र पासवान ने बताया कि यह साप्ताहिक बाजार प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को लगेगा. इसमें क्षेत्र के किसान एवं दुकानदार खरीद-बिक्री करेंगे.

कई गणमान्य लोग और ग्रामीण रहे मौजूद

मौके पर दीनदयाल कुशवाहा, अभय मौर्य, मनोज सिंह कुशवाहा, जदयू अध्यक्ष फुटूचन्द कुशवाहा, अमित कुशवाहा, श्रीभगवान कुशवाहा सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे.

ALO SREAD : पितृपक्ष में कैमूर के यात्रियों को राहत, भभुआ रोड होकर गया जाएंगी दो स्पेशल ट्रेनें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार कमल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >