Buxar News: जिले के सात केंद्रों पर कल से शुरू होगी स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा

कल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के सात केंद्रों पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के तहत संचालित महाविद्यालयों में स्नातक पार्ट थर्ड प्रतिष्ठा एवं सामान्य विषयों की परीक्षा ली जायेगी

बक्सर . कल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के सात केंद्रों पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के तहत संचालित महाविद्यालयों में स्नातक पार्ट थर्ड प्रतिष्ठा एवं सामान्य विषयों की परीक्षा ली जायेगी. इसको लेकर विश्वविद्यालय आरा ने नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जारी नोटिफिकेेशन के तहत 7 अप्रैल से परीक्षा शुरू होकर 17 अप्रैल तक ली जायेगी. परीक्षा को व्यवस्थित कराने को लेकर सभी विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है. जिससे परीक्षा को बेहतर ढंग से बाधारहित कराया जा सके. ग्रुप ए, बी, सी एवं डी में बांटा गया है. परीक्षा दो पालियों में ली जायेगी. प्रथम पाली की परीक्षा 10 बजे से एक बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा 2 से 5 बजे तक ली जाएगी. इसको लेकर विश्वविद्यालय ने सात परीक्षा केंद्र बनाया है. जिसमें डुमरांव अनुमंडल में तीन डीके कॉलेज डुमरांव, डीएसएसवी कॉलेेज सिमरी, एसएम कॉलेज डुमरांव शामिल है. वहीं जिला मुख्यालय में चार परीक्षा केंद्र एमवी कॉलेज बक्सर, केएनएस कॉलेज बक्सर, एलबीटी कॉलेज बक्सर एवं पीसी कॉलेज बक्सर को केंद्र बनाया गया है. पीसी कॉलेज में जिले के सभी कॉलेजों में संचालित सामान्य विषयों के परीक्षार्थियों के लिए एकमात्र केंद्र बनाया गया है. सामान्य विषयों के परीक्षार्थियों की परीक्षा भी 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक दोनों पालियों 10 बजे से 1 बजे अपराहन व 2 बजे से 5 बजे तक निर्धारित विषयों की परीक्षा ली जाएगी. परीक्षा को लेकर केएनएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ विमलेश कुमार, एलबीटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ निभा राय, पीसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ महेश दत्त सिंह एवं एमवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रसुंजय कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी पुरी कर ली गई है. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के तत्वावधान में 7 अप्रैल 2025 से आयोजित होने वाली स्नातक पार्ट थ्री ( सत्र 2022- 25) की परीक्षा के सफल एवं कदाचार मुक्त आयोजन हेतु एमवी कॉलेज प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रसुंजय कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा आवंटित छात्र-छात्रा परीक्षार्थियों के बैठने हेतु सारी व्यवस्था कर ली गई है. वीक्षण कार्य हेतु पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की तैनाती की गई है. स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजन हेतु महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर सभी परीक्षार्थियों को सिर्फ प्रवेश पत्र के साथ अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी. बैग एवं किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ में ले जाने पर पूर्णतः पाबंदी रहेगी. प्राचार्य ने सभी अभिभावकों से इस संबंध में सहयोग करने की अपील की है, ताकि स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित हो सके. परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था के संधारण हेतु जिला प्रशासन से पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती हेतु पत्र प्रेषित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >