बक्सर में नशा और मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कार और पांच मोबाइल के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

बक्सर पुलिस ने नया भोजपुर के गोपाल डेरा में छापेमारी कर 490 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। पांच तस्करों को गिरफ्तार कर एक कार और पांच मोबाइल जब्त किए गए हैं।

Buxar News : बक्सर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नया भोजपुर थाना क्षेत्र के गोपाल डेरा पोखरा के समीप 490 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से एक कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य को सूचना मिली थी कि गोपाल डेरा पोखरा के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने वाली है. सूचना के बाद एएसपी पोलस्त कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर पांचों आरोपितों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में नया भोजपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पांच तस्कर गिरफ्तार, कार और मोबाइल जब्त

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कोरानसराय थाना क्षेत्र के मुगांव निवासी सोनु कुमार, नाजीरगंज निवासी समीर शेख, नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चिलहरी निवासी सूर्यकांत पांडेय, भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र के फुहा निवासी मंजय कुमार पासवान तथा पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी कुमार गौरव के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से 490 ग्राम ब्राउन शुगर, एक कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

सात महीने में दूसरी बड़ी बरामदगी

पुलिस की इस कार्रवाई ने 26 दिसंबर को डुमरांव रेलवे स्टेशन के समीप हुई 490 ग्राम ब्राउन शुगर की बरामदगी की याद ताजा कर दी है. लगातार समान मात्रा में मादक पदार्थ मिलने से जिले में अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका गहरा गई है. पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर सप्लाई चेन, फाइनेंसर और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है.

विशेष टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

छापेमारी अभियान में एएसपी पोलस्त कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, डीआईयू प्रभारी सुधीर कुमार, नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुमन कुमार, डीआईयू बक्सर और डुमरांव की टीम सहित नया भोजपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे. पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujeet Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >