बक्सर. जिले में एक साथ विभिन्न मामलों को लेकर कुल पांच प्रभारी प्रधानाध्यापकों पर विभाग से कार्रवाई की गयी है. जिसके बाद जिले के शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति कायम हो गयी है. कार्रवाई के बाद शिक्षकों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. कार्रवाई डीइओ के निर्देशन में डीपीओ स्थापना द्धारा की गयी है. जिसके तहत डीपीओ स्थापना ने पत्र जारी किया है. शिक्षकों से शिकायत व औचक निरीक्षण के दौरान पायी गयी अनियमितता को लेकर स्पष्टीकरण भी पूछा गया था. जिसके बाद बड़े पैमाने पर एक साथ प्रभारी प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई की गयी है. जारी किये गये पत्र के अनुसार जिला कार्यक्रम प्रबंधक मध्याह्न भोजन योजना बक्सर के द्वारा 17 दिसंबर 2024 को अंचल ब्रह्मपुर के मध्य विद्यालय, पुरवा का औचक निरीक्षण करते हुए निरीक्षण प्रतिवेदन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याहन भोजन योजना, बक्सर को उपलब्ध कराया गया है. जिसके आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याहन भोजन योजना के कार्यालय के 19 दिसंबर 2024 के पत्रांक 966 के माध्यम से विद्यालय में पायी गयी अनियमितताओं के संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक से शोकॉज की गयी थी. प्रभारी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय, पुरवा के द्वारा उपलब्ध कराये गये स्पष्टीकरण के असंतोषजनक पाये जाने के फलस्वरूप जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याहन भोजन योजना, बक्सर के द्वारा अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिए अनुरोध किया गया. जिसके आलोक में मध्य विद्यालय, पुरवा के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो समीम को मध्याह्न भोजन योजना में अधिक छात्रों के उपस्थिति का प्रविष्टि कर खाद्यान्न व राशि का गबन करने, पंजी पर सचिव का हस्ताक्षर नही कराने अनुपस्थित रसोइयों का विद्यालय से अनुपस्थित अवधि का भी उपस्थिति दर्ज कराकर वेतन के रूप में सरकारी राशि का दुरुपयोग कराने, पठन-पाठन में अभिरुची नही लेने, कम्पोजिट ग्रट के राशि का सही उपयोग नही करने व कार्य के प्रति लापरवाही के आरोप में बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के नियम 17 के आलोक में तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन किया गया है. निलंबन अवधि में मो समीम को जीवन यापन भत्ता निलंबन मुख्यालय के पदाधिकारी द्वारा निर्गत अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर विभागीय नियमानुसार देय होगा. निलंबन अवधि में मो समीम का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, सह प्रखंड संसाधन केंद्र इटाढ़ी निर्धारित किया गया है. वहीं निर्देश दिया गया है कि मो समीम के विरुद्ध आरोप पत्र का गठन अलग से करते हुए संचालन व उपस्थापन पदाधिकारी नामित किये जायेंगे.
मध्य विद्यालय पुरवा के प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
जिला कार्यक्रम प्रबंधक मध्याहन भोजन योजना बक्सर के द्वारा अंचल चक्की में 27 नवंबर 2024 को मध्य विद्यालय पुरवा का औचक निरीक्षण करते हुए निरीक्षण प्रतिवेदन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना, बक्सर को उपलब्ध कराया गया. जिसके आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना के द्वारा विद्यालय में पायी गयी अनियमितताओं के संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की पृच्छा की गयी थी. प्रभारी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय पुरवा अंचल चक्की के द्वारा उपलब्ध कराये गये स्पष्टीकरण के असंतोषजनक पाये जाने के फलस्वरूप जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याहन भोजन योजना, बक्सर के द्वारा अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिए अनुरोध किया गया.मध्य विद्यालय लोहंदी के प्रभारी एचएम निलंबित, मुख्यालय बना बीइओ कार्यालय चक्की
मो युसुफ अंसारी द्वारा मध्य विद्यालय, लोहन्दी, अंचल इटाढ़ी के तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यपक राजकुमार राम के विरुद्ध राज्य कांड एंड कंट्रोल सेंटर को की गयी शिकायत संख्या CCC5290680318, CCC9228539952, CCC7568720592 व CCC8603809618 के माध्यम से की गयी शिकायत की जांच जिला कार्यक्रम प्रबंधक मध्याह्न भोजन योजना से कराते हुये, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याहन भोजन योजना, बक्सर के पत्रांक म०म०यो०-28 दिनांक 4 जनवरी 2025 के माध्यम से जांच प्रतिवेदन डीपीओ स्थापना कार्यालय को उपलब्ध कराते हुए कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. प्रतिवेदन में उल्लेखित है कि राज कुमार राम द्वारा पूरे माह में 20 दिन मध्याहन भोजन बनाया जाता है, जिसमें शुक्रवार को अंडा व फल नहीं दिया जाता है. भरपेट खाना बच्चों को नहीं खिलाया जाता है.मो समीन के विरुद्ध आरोप पत्र का गठन अलग से करते हुए संचालन एवं उपस्थापन पदाधिकारी नामित किये जायेंगे.प्राथमिक विद्यालय दंगौली के प्रधान शिक्षक निलंबित, बीइओ कार्यालय इटाढ़ी बना मुख्यालय
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना, बक्सर के द्वारा चौंगाई अंचल के प्राथमिक विद्यालय दंगौली का 9 दिसंबर 2024 को औचक निरीक्षण करते हुऐ कार्यालय के माध्यम से विद्यालय के प्रधान शिक्षक नित्यानंद सिंह से स्पष्टीकरण पृच्छा की गयी. जिनका स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाये जाने के फलस्वरूप कार्यालय द्वारा कार्रवाई करने हेतु अनुशंसा की गयी है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याहन भोजन योजना, बक्सर के प्रतिवेदित प्रतिवेदन में बच्चों के उपस्थिति पंजी से बच्चों के भौतिक उपस्थिति में अंतर, बच्चों के उत्तर पुस्तिकाओं का नियमित जॉथ नही करना, बच्चों को गृह कार्य नही देना, एल०पी०जी० गैस के विमरित लकड़ी एवं उपला पर मोजना बनाने संबंधी आरोप की पुष्टि की गयी है.पं
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
