केसठ में बनाये गये हैं पांच अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र

प्रखंड में आगामी छह नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रखंड प्रशासन व पुलिस प्रशासन सजग हो गयी है.

केसठ. प्रखंड में आगामी छह नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रखंड प्रशासन व पुलिस प्रशासन सजग हो गयी है. चुनाव के दौरान किसी भी मतदान केंद्र में अशांति का माहौल न बने व किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए तैयारी कर दी गयी है. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड में 32 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें पांच मतदान केंद्र को अतिसंवेदनशील व 14 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है. इसके अलावा अन्य मतदान केंद्र को सामान्य मतदान केंद्र घोषित किया गया है. विधान सभा चुनाव के लिए बनाये गये हैं चार सेक्टर : प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने बताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर एक जोन एवं चार सेक्टर बनाये गये हैं. जिसमें केसठ,रामपुर व कतिकनार पंचायत के मतदान केंद्र के नाम शामिल है. उन्होंने बताया कि मुकेश कुमार, नसरुद्दीन अंसारी, मुनेश कुमार एवं संतोष कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है. वहीं मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा. सेक्टर मजिस्ट्रेट सभी मतदान केंद्रों पर पैनी नजर रखेंगे, ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो. मतदान केंद के भीतर मोबाइल ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध : डीएम बक्सर. ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र-199 के अंतर्गत बी एन हाई स्कूल में आयोजित संयुक्त बैठक सामान्य प्रेक्षक प्रभजोत सिंह की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह तथा पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने मतदान कर्मियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सेक्टर पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, आरओ ब्रहमपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल रहे. सामान्य प्रेक्षक प्रभजोत सिंह ने संपूर्ण तैयारी व फील्ड प्लान की समीक्षा की तथा मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में शुचिता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर बल दिया. डीइओ सह डीएम द्वारा मतदान केंद्रों पर सुविधाओं, इवीएम/वीवीपैट सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स, कानून व्यवस्था एवं व्यवस्थित कतार प्रबंधन के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक द्वारा संवेदनशील/अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मोबाइल जमा सुविधा उपलब्ध करायी गयी है तथा मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >