Buxar News : जमीन रजिस्ट्री में जालसाजी, नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौजा टुड़ीगंज में जमीन रजिस्ट्री के मामले में जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया है. इस संबंध में स्थानीय थाने में कुल नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है

डुमरांव

. कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौजा टुड़ीगंज में जमीन रजिस्ट्री के मामले में जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया है. इस संबंध में स्थानीय थाने में कुल नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह मामला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, बक्सर के न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है. थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कठार गांव निवासी मदन प्रसाद साह ने कोर्ट में एक परिवाद दायर किया था. अपने परिवाद में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मां के नाम से मौजा टुड़ीगंज में कुछ जमीनें थीं, जिन्हें उन्होंने अपने जीवनकाल में ही यादास्ती बंटवारे के तहत अपने दो बेटों के बीच बांट दिया था. लेकिन कुछ लोगों ने इस जमीन की जमाबंदी में हेराफेरी कर उसे अपने नाम रजिस्ट्री करा ली. कोर्ट के आदेश पर कृष्णाब्रह्म थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित ने धरहरा गांव निवासी संजय कुमार सिंह, अप्पू कुमार कुशवाहा, शिव शम्भू सिंह, नया भोजपुर गांव निवासी सुनील कुमार सिंह, नवानगर गांव निवासी बिंदेश्वरी कुमार सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ जमीन हड़पने और जालसाजी का आरोप लगाया है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >