Buxar News: मारपीट में तीन जख्मी,24 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के उजागिर टोला गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई.

नावानगर. सोनवर्षा थाना क्षेत्र के उजागिर टोला गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गये. जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर में कराया गया. इसको लेकर दोनों पक्षों द्वारा सोनवर्षा थाना में अलग अलग आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन में एक पक्ष के लालबाबू यादव ने गांव के ही रामजी यादव और रविन्द्र यादव समेत सात लोगों द्वारा मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है.वहीं दूसरे पक्ष के अनिल कुमार द्वारा मोतीलाल यादव और मुनेंद्र यादव सहित सत्रह लोगों को नामजद करते मारपीट करने का आरोप लगाते प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इसकी पुष्टि करते थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >