Buxar News: नीलगायों के आतंक से किसान परेशान

इलाके के किसानों के खेतों में लगाए गए सब्जी व धान की खेती को नीलगायों से बचाने के लिए लाख प्रयास करने के बावजूद भी नीलगायों के आतंक से किसानों की परेशानी कम नहीं हो रही है.

डुमरांव .

इलाके के किसानों के खेतों में लगाए गए सब्जी व धान की खेती को नीलगायों से बचाने के लिए लाख प्रयास करने के बावजूद भी नीलगायों के आतंक से किसानों की परेशानी कम नहीं हो रही है. इलाके के किसानों को इन दिनों नीलगायों के द्वारा सब्जी व धान की खेती को बर्बाद करने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किसानों का कहना है कि एक तो भारी परेशानियों के बीच किसी तरह किसान अपने फसलों को उगाने के लिए शुरुआत में पानी की समस्या से जूझते हुए धान की रोपनी किए हैं. जबकि अब धान की फसल को खेतों में उपजाने के लिए कड़ी मेहनत के बीच किसान जुटे हुए हैं. जहां किसानों के खेतों में नीलगायों का झुंड आकर खेती को बर्बाद कर देते हैं. करूअज गांव के किसान वीरेंद्र सिंह मौर्य, अजय सिंह, शिव शंभू कोहार, सतेंद्र गोंड, निर्मल तिवारी आदि ने बताया कि धान की फसल सहित गोभी, भींडी, बैंगन बोली, नेनुआ, सतपुतिया, हरा मिर्च सहित सब्जी की खेती को बर्बाद करने के लिए दिन-रात नीलगायों के झुंड किसानों के खेत में पहुंच जाते हैं और खेतों में लगे फसलों को तोड़ मरोड़ कर बर्बाद कर देते हैं. जिसके चलते किसानों को खेतों की रखवाली करने के लिए दिन रात खेतों में ही समय गुजारना पड़ता है जिसके कारण अन्य कार्य प्रभावित होते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >