Buxar News : ब्रह्मपुर में नकली स्टांप बेचने का भंडाफोड़, लाखों के जाली स्टांप जब्त

ब्रह्मपुर प्रखंड में एक अधिवक्ता द्वारा नकली स्टांप पेपर की बिक्री का मामला उजागर हुआ है. छापेमारी के दौरान ब्रह्मपुर निवासी असीम कुमार को स्टांप विक्रय करते हुए पकड़ा गया.

डुमरांव. ब्रह्मपुर प्रखंड में एक अधिवक्ता द्वारा बिना लाइसेंस के नकली स्टांप पेपर की बिक्री का मामला उजागर हुआ है. जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को डुमरांव के अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी और वरीय कोषागार पदाधिकारी सुकर पासवान की संयुक्त टीम ने ब्रह्मपुर में छापेमारी कर इस गोरखधंधे का पर्दाफाश किया. छापेमारी के दौरान ब्रह्मपुर निवासी असीम कुमार को स्टांप विक्रय करते हुए पकड़ा गया, जबकि उसके पास वैध स्टांप बिक्री की कोई अनुज्ञप्ति नहीं थी. जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि वह नकली स्टांप बेच रहा था. टीम ने मौके से ₹1000, ₹500 और ₹100 के स्टांप पेपर, कोर्ट फी, गोंद, मोबाइल फोन, वेलफेयर टिकट समेत कुल ₹2,45,935 मूल्य की सामग्री जब्त की. असीम कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने यह स्टांप दिनेश कुमार नामक व्यक्ति से प्राप्त किया था. प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्रह्मपुर थाना में उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इस कार्रवाई से प्रशासन ने एक बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर किया है, जिससे राजस्व नुकसान के साथ-साथ विधिक प्रक्रिया को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >