अभ्यर्थियों के चुनाव व्यय का किया गया द्वितीय लेखा मिलान, व्यय प्रेक्षक ने की विस्तृत जांच

सभाकक्ष में अभ्यर्थियों एवं उनके चुनाव अभिकर्ताओं के द्वारा व्यय पंजी, बैंक स्टेटमेंट, कैश एकाउंट आदि का विवरण प्रस्तुत किया गया.

बक्सर. चारों विधान सभा में चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों के द्वारा चुनाव के दौरान व्यय की गयी खर्चा का ब्यौरा से संबंधित द्वितीय लेखा का मिलान समाहरणालय परिसर सभाकक्ष में व्यय प्रेक्षक धीरज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया. सभाकक्ष में अभ्यर्थियों एवं उनके चुनाव अभिकर्ताओं के द्वारा व्यय पंजी, बैंक स्टेटमेंट, कैश एकाउंट आदि का विवरण प्रस्तुत किया गया. इसका मिलान लेखा दल के द्वारा नियमित रूप से संधारित किये गये एसओआर रजिस्टर पर अंकित व्यय का मदवार जांच की गयी. अभ्यर्थी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक अभ्यर्थी के गतिविधि की वीडियोग्राफी करवाया जा रहा है एवं उसका क्यू सीट पर व्यय अंकित किया जाता है. यह विवरणी अकाउन्टिंग टीम को दी जाती है. अकाउन्टिंग टीम उसे एसओआर रजिस्टर पर लेखापित किया जाता है. व्यय प्रेक्षक के द्वारा अभ्यर्थियों के आपराधिक मामलों के प्रकाशन व्यय को सूक्ष्मता के साथ देखा गया. राज्य कर संयुक्त आयुक्त ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को कैश माध्यम से एक व्यक्ति को अधिकतम एक लाख ही भुगतान किया जा सकता है. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थी के द्वारा समस्त व्यय को बैंक खाते से किया जाना है. इसका विस्तृत जांच की गयी. जांच में यदि किसी अभ्यर्थी के द्वारा चुनाव आयोग के निर्देश का अनुपालन नहीं किया जायेगा तो उन्हेें कारण बताओ सूचना निर्गत किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >