रोहतास: 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला से फर्जी एग्रीमेंट का आरोप, माइक्रो फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों पर FIR की मांग

बक्सर में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी पर 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला के मकान पर फर्जी तरीके से कब्जा करने का आरोप लगा है. महिला ने कंपनी के अधिकारियों पर धोखाधड़ी और तोड़फोड़ का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है.

Buxar News : बक्सर शहर के समाहरणालय रोड स्थित एक मकान को लेकर धोखाधड़ी और कथित तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों पर फर्जी हस्ताक्षर कर किरायानामा तैयार करने और विरोध करने पर मकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है.

फर्जी हस्ताक्षर कर एग्रीमेंट बनाने का आरोप

पीड़िता लवलीन मिश्र, जो एमवी कॉलेज के दिवंगत गणित प्राध्यापक स्व. एस.के. मिश्र की पत्नी हैं, ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उन्होंने अपने मकान की दूसरी मंजिल फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड को किराये पर दी थी. उनके अनुसार हर 11 महीने पर रेंट एग्रीमेंट का नवीनीकरण होना था, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने कथित रूप से उनके फर्जी हस्ताक्षर कर नया एग्रीमेंट तैयार कर लिया.

विरोध करने पर तोड़फोड़ का आरोप

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कथित जालसाजी का विरोध करने पर कंपनी के उप-प्रबंधक, सहायक उपाध्यक्ष और शाखा प्रबंधक सहित अन्य कर्मियों ने मकान में तोड़फोड़ की. पीड़िता का कहना है कि कमरों के फर्श, इलेक्ट्रिक बोर्ड, दरवाजे, जंगले और वॉशबेसिन को नुकसान पहुंचाया गया.

₹1.50 लाख की क्षति का दावा

बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि तोड़फोड़ से उन्हें करीब 1.50 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि घटना के बाद कंपनी की ओर से उन्हें कमरा खाली करने का नोटिस भी दिया गया.

एसपी और नगर थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग

पीड़िता ने बक्सर के पुलिस अधीक्षक और नगर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Onkar nath mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >