Buxar News : शिक्षा में सुधार के प्रयास हुए, लेकिन अब भी कई चुनौतियां

अभाविप दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांत मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि यह एक ऐसा कदम है जो छात्रों को लोकतांत्रिक प्रणाली के बारे में बिहार में शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानने का मौका मिलता है. उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में बिहार में शिक्षा में सुधार के प्रयास हुए हैं, लेकिन अब भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं.

बक्सर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई के बैनर तले महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में छात्र संसद का आयोजन मंगलवार को किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय अध्यक्ष अमरेंद्र मिश्रा और संचालन अनिश कुमार तिवारी ने किया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ परिषद गीत प्रियांशु शुभम और दीप प्रज्वलित कर अतिथियों नें किया. मौके पर उपस्थित अभाविप दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांत मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि यह एक ऐसा कदम है जो छात्रों को लोकतांत्रिक प्रणाली के बारे में बिहार में शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानने का मौका मिलता है. उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में बिहार में शिक्षा में सुधार के प्रयास हुए हैं, लेकिन अब भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं. सरकारी स्कूलों में शिक्षक की कमी, अधूरी आधारभूत सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी प्रमुख समस्याएं हैं. कई ग्रामीण क्षेत्रों से महाविद्यालयों तक पहुंच पाना भी कठिन है. उच्च शिक्षा में नामांकन भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है. फिर भी व्यापक सुधार की आवश्यकता बनी हुई है.

निजी महाविद्यालयों में छात्रों का आर्थिक दोहन

जिला संयोजक अविनाश पाण्डेय ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ रही है. हालांकि अब भी कई क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी, आधारभूत सुविधाओं की कमी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की चुनौती बनी हुई है. सुधार की प्रक्रिया जारी है. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष सिंह ने कहा कि निजी महाविद्यालयों में जिस तरह गरीब छात्रों से पैसा वसूला जाता है कि छात्र आर्थिक शोषण से मजबूर होकर पढ़ाई छोड़ने पर विवश हो जाते है. इन सब समस्याओं को खत्म करने के लिए विद्यार्थी परिषद संघर्ष कर रही है और उसका परिणाम भी जल्द हमारे सामने होंगे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री अभिनंदन मिश्रा ने किया. मौके पर महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रसुन्जय कुमार सिन्हा, अभाविप बक्सर के जिला प्रमुख प्रो. भरत चौबे, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक राहुल कुमार, विराज सिंह, हिमांशु कश्यप, आदित्य सिंह, आदित्य गुप्ता, ऋषिनंदन दुबे, सौरभ चौबे, सुधांशु कुमार, प्रियांशु सिंह, अक्षत कुमार सहित काफी संख्या में छात्र उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >