बक्सर में दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत पांच पर केस दर्ज, आरोपी फरार

बक्सर जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विवाहिता का आरोप है कि दहेज की मांग न पूरी होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Buxar News : बक्सर जिले के नावानगर प्रखंड अंतर्गत सिकरौल थाना क्षेत्र के भखवां गांव में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है. विवाहिता ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया. पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप

पीड़िता अनीता कुमारी, बासुदेवा थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी मदन साह की पुत्री हैं. उनके अनुसार वर्ष 2024 में उनकी शादी भखवां गांव निवासी गांधी साह के पुत्र दीपक कुमार से हुई थी. शादी के शुरुआती दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन पिछले एक वर्ष से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे.

मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

अनीता कुमारी का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति और अन्य ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की तथा धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया. इसके बाद उन्होंने सिकरौल थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई.

पति समेत पांच नामजद, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने पति दीपक कुमार, ससुर गांधी साह, सास सुमिता देवी, देवर संदीप कुमार और ननद राधा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. थानाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Triloki chaubey

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >