नीलाम पत्र वादों के निपटारे में तेजी लाएं, बड़े बकायेदारों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करें- बक्सर DM

बक्सर डीएम ने नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन और बकाया राशि की वसूली में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। लापरवाही पर होगी कार्रवाई।

Buxar News : डीएम साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले में लंबित नीलाम पत्र वादों की प्रखंडवार और विभागवार समीक्षा की गयी. इस दौरान लंबित मामलों की स्थिति, बकाया राशि की वसूली और वादों के निष्पादन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गयी.

बड़े बकायेदारों से राशि वसूली में तेजी लाने का निर्देश

डीएम ने संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारियों को लंबित वादों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने बड़े बकायेदारों से बकाया राशि की वसूली के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. डीएम ने स्पष्ट किया कि बकाया राशि की वसूली में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बॉडी वारंट और कुर्की-जब्ती की होगी कार्रवाई

बैठक में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार बॉडी वारंट, कुर्की-जब्ती समेत अन्य विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. लंबित मामलों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया.

पुलिस के साथ समन्वय कर चलाएं वसूली अभियान

डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को नीलाम पत्र वादों की नियमित समीक्षा और अनुश्रवण करने का निर्देश दिया. संबंधित थानों के साथ समन्वय स्थापित कर बड़े बकायेदारों के विरुद्ध प्रभावी वसूली अभियान चलाने को कहा गया, ताकि लंबित राशि की वसूली में तेजी आ सके.

अगली बैठक से पहले ठोस प्रगति का लक्ष्य

डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नीलाम पत्र वादों के निष्पादन और बकाया राशि की वसूली में अगली समीक्षा बैठक से पहले ठोस प्रगति दिखाई देनी चाहिए. अधिकारियों को मामलों की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >