Buxar News: मतदान केंद्रों पर पहुंच पथ एवं मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का डीएम ने दिया निर्देश

डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गयी.

बक्सर. डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई. कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बक्सर एवं डुमरांव को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे.कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बक्सर एवं डुमरांव को निर्देशित किया गया कि प्रकाशित नकारात्मक खबर/जन समस्या के बारे में विस्तृत प्रतिवेदन तीन दिनों के अदंर भेजना सुनिश्चित करेंगे.प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा बक्सर को निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रतिवेदन को समेकित कर उप विकास आयुक्त के माध्यम से उपस्थापित करना सुनिश्चित करेंगे. आगामी विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों पर पहुंच पथ एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का स्वयं भौतिक रूप से सत्यापन कर एक सप्ताह के अंदर निर्वाचन शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >