बक्सर
. नई दिल्ली में भगदड़ हादसे के बाद रेल व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है. इसी के तहत जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल व पुलिस कप्तान शुभम आर्य बुधवार को स्थानीय स्टेशन पहुंचे और वहां की व्यवस्था से रूबरू हुए. इस क्रम में वहां पायी गयी त्रुटियों को चिन्हित कर द्वय पदाधिकारियों ने उसमें सुधार के लिए उपाय सुझाया. डीएम व एसपी ने जिला प्रशासन से समन्वय बनाने का सलाह देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. इससे पहले डीएम व एसपी ने स्टेशन पर भ्रमण किया तथा यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने व भगदड़ जैसी घटना को रोकने के लिए हर संभावानाओं को टटोला. इसके बाद एसएस कमेशल कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों को आवश्यक हिदायत के साथ उन्हें सतर्क कराया. जाहिर है कि जिला प्रशासन की ओर से स्टेशन पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की पहले से ही प्रतनियुक्ति कर दी गयी है, ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो. डीएम व एसपी ने कहा कि महाकुंभ मेला को लेकर स्टेशन पर भीड़ बढ़ने की संभावना के मद्देनजर आगे के सात दिन काफी चुनौतीपूर्ण हैं. ऐसे में स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट है.डीएम ने जनता दरबार मे 15 फरियादियों की सुनी फरियाद : बक्सर.
जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल ने बुधवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आम जनता दरबार का आयोजन किया. जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से काफी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे. डीएम ने जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों का बारी-बारी से फरियाद सुना. जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गयी. डीएम के जनता दरबार में कुल 15 आवेदनों पर पर सुनवाई की गयी एवं संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
