बक्सर में बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार, IMD ने जारी किया अगले 7 दिनों का अलर्ट

बक्सर जिले में पिछले तीन दिनों में हुई 76.2 मिमी बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई है. खेतों में पर्याप्त नमी के कारण धान रोपनी का काम तेजी से चल रहा है. कृषि वैज्ञानिकों को खरीफ फसल को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है.

Buxar Rain Paddy Transplantation : बक्सर जिले में शनिवार से लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है. तीन दिनों में जिले में 76.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जिससे खेतों में पर्याप्त नमी बनने के साथ धान रोपनी का कार्य तेज हो गया है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि अगले दो दिनों में भी अच्छी बारिश होने से खरीफ फसल को बड़ा लाभ मिलेगा.

Buxar News : 76.2 मिमी बारिश से रोपनी को मिला संजीवनी

कृषि विज्ञान केंद्र, लालगंज के अनुसार शनिवार से सोमवार तक जिले में कुल 76.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है. लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे धान की रोपाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं. लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे अब खिल उठे हैं.

अगले दो दिन भी अच्छी बारिश के आसार

कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवकरण ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी जिले में अच्छी वर्षा होने की संभावना है. ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक धान की रोपनी शुरू नहीं की है, वे खेतों की मेड़ मजबूत कर रोपनी की तैयारी पूरी कर लें.

समय पर रोपनी से बढ़ेगा उत्पादन

डॉ. देवकरण ने किसानों को सलाह दी कि वर्षा के पानी का अधिकतम उपयोग करते हुए धान की रोपनी समय पर पूरी करें. उन्होंने कहा कि समय पर रोपाई होने से फसल का विकास बेहतर होता है और उत्पादन बढ़ने की संभावना रहती है. जिन खेतों में अधिक पानी जमा हो रहा है, वहां जल निकासी की भी उचित व्यवस्था करनी चाहिए.

खरीफ फसल को मिलेगा फायदा

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश जारी रहती है, तो जिले में धान रोपनी का प्रतिशत तेजी से बढ़ेगा और खरीफ फसल की स्थिति और मजबूत होगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Parshant kumar rai

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >