जलजमाव से लोगों को नहीं मिल रहा निजात, लोगों के घरों और दिवालों के पास जमा रहता है नाले का गंदा पानी

प्रखंड की कोरानसराय पंचायत स्थित एनएच 120 सड़क से 50 फीट की दूरी पर वार्ड संख्या 9 में आने वाले मोहल्ले में गंदे पानी के जलजमाव से सैकड़ों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

डुमरांव. प्रखंड की कोरानसराय पंचायत स्थित एनएच 120 सड़क से 50 फीट की दूरी पर वार्ड संख्या 9 में आने वाले मोहल्ले में गंदे पानी के जलजमाव से सैकड़ों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जब कि वर्षों से इस मोहल्ले में रहने वाले लोगों को नाले का गंदा पानी जमा होने से इससे निकलने वाली दुर्गंध से सरदर्द बना रहता है, जिसके कारण सैकड़ों लोगों के बीच इस गंदे पानी के जलजमाव से बीमारी फैलने की आशंका सता रही है. इसको लेकर मोहल्ले में रहने वाले अमरजीत चौरसिया, दीपक तिवारी, पंकज मेहता, बृजबिहारी शर्मा ने बताया कि कोरानसराय स्थित नेशनल हाईवे सड़क किनारे, सड़क निर्माण के समय गांव से निकलने वाला गंदा पानी के निकास को लेकर नाला का निर्माण किया गया था, जो इस नाले का निर्माण मोहल्ले से पानी निकासी से ऊपर कर दिया गया, जिसके कारण इस मोहल्ले का पानी आगे नहीं जाकर खुद नाले का गंदा पानी यहां आकर जमा हो जाता हैं, लोगों ने बताया कि यह गंदा पानी आसपास के घरों के दिवालों के पास जमा होकर घरों के नींव को नुकसान पहुंचा रहा है, गंदा पानी के जमा होने से सालों भर इसके आसपास मच्छरों का प्रकोप कायम रहता है. जिस वजह से लोगों के बीच हमेशा महामारी फैलने की आशंका सताती रहती है. ग्रामीणों ने बताया कि इस जगह कुछ किसान अपनी खेती भी करते हैं लेकिन इस जलजमाव के चलते खेती भी बर्बाद हो जाती है. जब कि बारिश होने के बाद इस समस्या से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >