डीजीपी ने फोन कर सिपाही से कहा- मैं तुम्हारी बहन की शादी में करूंगा मदद

कोरोना को लेकर पूरे देश में दहशत और लॉक डाउन किया गया है. वहीं बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय लॉक डाउन के दौरान लगातर पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाने में लगे हैं. चाहे वे पुलिस के आला अधिकारी हों या जवान. सभी को एक अभिभावक सा प्रेम डीजीपी से मिल रहा है.

बक्सर. कोरोना को लेकर पूरे देश में दहशत और लॉक डाउन किया गया है. वहीं बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय लॉक डाउन के दौरान लगातर पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाने में लगे हैं. चाहे वे पुलिस के आला अधिकारी हों या जवान. सभी को एक अभिभावक सा प्रेम डीजीपी से मिल रहा है. डीजीपी किसी भी पुलिसकर्मी को फोन कर उनका हाल चाल लेने लगते हैं, और घर परिवार सबके बारे में पूछते हैं. जिससे पुलिस का हौसला इस कोरोना संकट में काफी बढ़ा है. और पुलिसकर्मियों को ऐसा महसूस होता है. मानो घर के किसी अभिभावक का फोन आया हो, अबतक जिन जिन को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने फोन किया सब आश्चर्यचकित और भावुक हो गये है. साथ ही गर्व भी महसूस कर रहे हैं.

गुरुवार को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने इसी कड़ी में अपने गृह जिले बक्सर के इटाढ़ी थाना के एक जवान को फोन लगा दिया और हाल चाल लेने लगे. लॉक डाउन के बारे में जानकारी ली. सिपाही नंबर 162 राकेश कुमार को जब उनका फोन आया तो राकेश घर परिवार की बात सुनकर भावुक हो गये. डीजीपी ने जब पूछा कि शादी किये तो राकेश ने कहा सर हमारे पिता नही हैं. पहले बहन की शादी करनी है. इसपर पुलिस महानिदेशक ने कहा बहन की शादी में पूरी मदद करेंगे और तुम्हारी भी शादी हम करायेंगे.

इसके बाद उन्होंने लॉक डाउन और थाने के कर्मियों की जानकारी ली. साथ ही कैसे रहते खाते हैं सबकुछ पूछा. डीजीपी ने कहा खुद भी बचिये दूसरे को भी बचाइये और कोई दिक्कत हो तो हमसे संपर्क कीजिये. पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय के इस अंदाज से सूबे के पुलिसकर्मियों का हौसला तो बढ़ा ही है साथ ही उनके लिये डीजीपी का फोन आना उन्हें गौरवान्वित कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Radheshyam Kushwaha

Published by: Prabhat Khabar

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >