Buxar News : बक्सर जिले में डीएलएड (D.El.Ed.) परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होगी. परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए एमपी उच्च विद्यालय और बीवी उच्च विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. दोनों केंद्रों पर 24 जुलाई से 7 अगस्त तक दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी.
दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी. सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं.
पहले सेकेंड ईयर, फिर फर्स्ट ईयर की परीक्षा
24 जुलाई से डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा शुरू होगी, जो 28 जुलाई तक चलेगी. इसके बाद 31 जुलाई से प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) की परीक्षा शुरू होगी, जिसका समापन 7 अगस्त को होगा.
परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. परीक्षा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन पूरी तरह तैयार है.
