बक्सर: 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज शुरू होने पर जदयू नेता आजाद सिंह राठौर सरकार को दिया धन्यवाद; बोले- सीएम ने ग्रामीण छात्रों को दी बड़ी सौगात

बिहार में 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेजों के शुभारंभ को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है. यह कदम ग्रामीण और दूरदराज के छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के द्वार खोलेगा.

Buxar Degree College : युवा जदयू के प्रदेश महासचिव आजाद सिंह राठौर ने राज्य सरकार द्वारा 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन शुरू किए जाने को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसला बताया है. उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के हजारों छात्र-छात्राओं को अपने ही प्रखंड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी.

गांवों तक पहुंचेगी उच्च शिक्षा

आजाद सिंह राठौर ने कहा कि पहले उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को दूर शहरों में जाना पड़ता था, जिससे खासकर गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता था. अब इस नई व्यवस्था से छात्रों का समय और पैसा दोनों बचेगा.

उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल से बेटियों की शिक्षा को विशेष मजबूती मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा.

Buxar News : “सात निश्चय पार्ट 3” का दिख रहा असर

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा “सात निश्चय पार्ट 3” के तहत उन्नत शिक्षा का जो संकल्प लिया गया था, वह अब जमीन पर दिखने लगा है.

यह योजना राज्य में शिक्षा के विस्तार और अवसरों की समानता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

Rural Education : मुख्यमंत्री की भूमिका की सराहना

सम्राट चौधरी की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है.

उन्होंने इसे जनकल्याणकारी योजना बताते हुए कहा कि यह सिर्फ शिक्षा विस्तार नहीं, बल्कि राज्य के समग्र विकास की दिशा में बड़ा कदम है.

भविष्य के लिए मजबूत नींव

आजाद सिंह राठौर ने कहा कि इस पहल से बिहार में शिक्षित, आत्मनिर्भर और सक्षम युवा तैयार होंगे, जो राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेंगे.

यह निर्णय सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक विकास को नई गति देगा.

211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेजों की शुरुआत को लेकर सरकार की यह पहल ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकती है. इससे न केवल शिक्षा का दायरा बढ़ेगा, बल्कि राज्य के विकास को भी नई दिशा मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Onkar nath mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >