बक्सर: 'एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट', चौसा स्कूल में छात्रों को साइबर ठगी से बचने का दिया गया गुर

बक्सर जिले के चौसा स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में साइबर सुरक्षा पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि एसडीओ अविनाश कुमार ने छात्रों को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने के अहम मंत्र दिए.

Buxar News : बक्सर जिले के चौसा स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

एसडीओ ने साइबर सुरक्षा के बताए अहम मंत्र

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अविनाश कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और डिजिटल धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा सबसे अधिक ऑनलाइन रहते हैं, इसलिए डिजिटल दुनिया में सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

ओटीपी और पासवर्ड साझा नहीं करने की सलाह

एसडीओ ने छात्रों से कहा कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपना ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें. उन्होंने बताया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं.

छात्रों ने पूछे साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने साइबर अपराध, मजबूत पासवर्ड बनाने, सोशल मीडिया फ्रॉड और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे. अधिकारियों ने सरल भाषा में सभी प्रश्नों के उत्तर देते हुए सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाने की सलाह दी.

'डिजिटल युग में साइबर जागरूकता जरूरी'

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार ने कहा कि वर्तमान डिजिटल दौर में साइबर सुरक्षा की जानकारी हर विद्यार्थी के लिए अनिवार्य है. ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को जिम्मेदार और सुरक्षित डिजिटल नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinod singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >