बक्सर: केसठ के दो स्कूलों में 'साइबर मंगलवार', छात्रों को ऑनलाइन ठगी और डिजिटल सुरक्षा का पढ़ाया गया पाठ

बक्सर जिले के दो स्कूलों में 'साइबर मंगलवार' का आयोजन किया गया. छात्रों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के तरीके सिखाए गए. डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने का दिया गया संदेश.

Buxar News : बक्सर जिले के केसठ प्रखंड स्थित प्लस टू हाई स्कूल केसठ और प्लस टू हाई स्कूल रघुनाथपुर में मंगलवार को 'साइबर मंगलवार' कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.

ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए आसान उपाय

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड और डिजिटल धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही ओटीपी, बैंकिंग जानकारी और पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई.

साइबर अपराधियों के नए तरीकों से रहें सतर्क

एसआई सोनम कुमारी ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. ऐसे में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित विभाग को देना जरूरी है.

डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने का संदेश

वरीय उपसमाहर्ता आलोक कुमार वत्स ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखना और साइबर अपराध के प्रति सजग बनाना है. उन्होंने छात्रों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और मजबूत पासवर्ड रखने की अपील की.

शिक्षक और छात्र रहे मौजूद

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में भावना कुमारी, उमेश कुमार, विपुल चौबे, रंजु कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Girish divedi

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >