सिमरी. मंगलवार की देर रात लगभग दो बजे अज्ञात अपराधियों ने झोंपड़ी में सोये एक वृद्ध को गोली मार कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद आसपास के गावों में दहशत का माहौल कायम हो गया. घटना रामदास राय के डेरा थाना अंतर्गत बेनीलाल के डेरा गांव की है. बेनीलाल के डेरा गांव निवासी 60 वर्षीय सुरेंद्र राम मंगलवार की रात खाना खाने के बाद अपने पुत्र के साथ झोंपड़ीनुमा घर में सोये हुए थे. उसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और सुरेंद्र राम को गोली मार दी. गोली वृद्ध के कंधा के समीप लगी है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गयी है. गोली की आवाज सुन कर ग्रामीण व परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक अपराधी अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये. परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में जख्मी को लेकर सदर अस्पताल बक्सर पहुंचें. जहां चिकित्सकों ने वृद्ध का स्थिति गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा घटना की जांच संभावित विभिन्न पहलुओं पर की जा रही है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
