मॉडल केंद्रों पर दिखा उत्सवी माहौल, मतदाताओं के लिए थी पूरी व्यवस्था

जिले के सभी प्रखंडों में विधान सभा चुनाव को सरस बनाने के लिए मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया था. सभी विधान सभा क्षेत्रों में चार-चार मॉडल केंद्र बनाया गया था.

बक्सर. जिले के सभी प्रखंडों में विधान सभा चुनाव को सरस बनाने के लिए मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया था. सभी विधान सभा क्षेत्रों में चार-चार मॉडल केंद्र बनाया गया था. जहां उत्सवी माहौल कायम रहा. मॉडल केंद्र को बैलून एवं आकर्षक टेंट लगाकर सजाया गया था. मुख्य गेट से मतदान केंद्र तक बंद टेंट लगाया गया था. जिसे सफेद एवं नीला बैलून से सजाया गया था. वहीं उत्सवी माहौल बनाने के लिए हर सुविधा मतदाताओं के लिए किया गया था. जिसमें पेयजल की व्यवस्था, कारपेट की व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर, सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था किया गया था. मॉडल केंद्र पर महिला केंद्र, दिव्यांग केंद्र, युवा केंद्र बनाया गया था. एमपी उच्च विद्यालय मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 17 को पिंक मॉडल केंद्र के रूप में सजाया गया था. पिंक मतदान केंद्र पर सभी मतदान कर्मी महिला थी. जिसमें सुरक्षा कर्मी से लेकर प्रजाइडिंग एवं अन्य सहयोगी कर्मी महिला ही नियुक्त की गई थी. जहां मतदान को लेकर सबसे ज्यादा भीड़ लगी रही.

पिंक केंद्र पर सुबह में ही लगी मतदाताओं की भीड़

पिंक मॉडल मतदान केंद्र संख्या -17 पर मतदान करने के लिए सुबह में निर्धारित समय से पहले ही मतदान के लिए पहुंच गये. जिससे सुंबह में ही लंबी लाइन लग गई. सुबह में मतदान के प्रति पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा उत्साह दिखा. एमपी उच्च विद्यायल मतदान मॉडल केंद्र पर बुथ संख्या-17 से 21 तक पांच बुथ बनाया गया था. जहां सर्वाधित भीड़़ पिंक बुथ संख्या 17 पर बनी रही. वहीं दिव्यांगों के लिए अलग बुथ बनाया गया था. इसके साथ ही युवा मतदाताओं के लिए भी अलग से मतदान केंद्र बनाया गया था. जहां उत्सवी माहौल कायम रहा. वोट करने के बाद उत्साहित युवा के साथ अन्य सभी सेल्फी लेते रहे. जो सोसल मीडिया के माध्यम से युवाओं को घर से निकल मतदान करने के प्रति प्रेरित करते रहे.

समय के साथ तेजी से बढ़ा मत प्रतिशत

– पांच बजे तक सबसे अधिक मतदान डुमरांव में 59 प्रतिशत एवं सबसे कम ब्रह्मपुर में 50.76 प्रतिशत हुआ मतदान

जिले में मतदान के प्रति लोगों का उत्साह सुबह में ही कायम हो गया था. जिसका असर भी मतदान प्रतिशत पर समय परिवर्तन के साथ देखने को मिला. मतदान पहली बार पहले चार घंटों में मतदान के प्रति लोगों के उत्साह के कारण काफी बढ़ते क्रम में मतदान दर्ज किया गया. जिसके बाद वृद्धि का रफ्तार कुछ कम हो गया. बक्सर विधान सभा क्षेत्र में सुबह के दो ही घंटा 7 बजे से 9 बजे तक 13.50 प्रतिशत औसत मतदान मतदाताओं ने किया. वहीं इसके बाद अगले 9 बजे से 11 बजे के समय में और भी मतदान प्रतिशत में तेजी आई. जिसके बाद करीब 15.50 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके बाद 11 से 1 बजे अपराहन में 13.74 प्रतिशत, 1 बजे से 3 बजे तक 10.60 प्रतिशत, 3 बजे से 5 बजे तक 5.28 प्रतिशत मतदान किया गया है. वहीं 6 बजे तक का आंकडा अभी प्रशासनिक स्तर से नहीं दिया गया है. खबर लिखे जाने तक जिले के ओवर ऑल वीटीआर में दर्ज पाेलिंग के अनुसार 1334 मतदान केंद्र बे अनुसार 61.29 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा अपडेट किया गया है. वहीं फाइनल आंकड़ा बाद में दिये जाने की जानकारी दी गई है. जिले के सभी चारों विधान सभा क्षेत्र में प्रशासन से जारी पांच बजे तक के आंकड़े के अनुसार डुमरांव में सर्वाधिक 59 प्रतिशत, बक्सर 57.74 प्रतिशत एवं राजपुर में 53.55 प्रतिशत के साथ ही ब्रह्मपुर विधान सभा में सबसे कम 50.76 प्रतिशत मतदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >