राजकीय डिग्री कॉलेज केसठ का शुभारंभ, ऑनलाइन माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Buxar News : केसठ में राजकीय डिग्री कॉलेज का संचालन अब प्लस टू हाई स्कूल, रघुनाथपुर से किया जाएगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन माध्यम से कॉलेज का उद्घाटन किया. यह पहल ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा को सुलभ बनाएगी.

Buxar News : प्रखंड के राजकीय डिग्री कॉलेज, केसठ का संचालन फिलहाल प्लस टू हाई स्कूल, रघुनाथपुर से किया जाएगा. सरकार और शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में बुधवार को कॉलेज का विधिवत उद्घाटन किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन माध्यम से कॉलेज का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी साहिला उपस्थित रहीं. उन्होंने कहा कि उद्घाटन के साथ ही कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी. उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभकारी साबित होगी.

ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा बड़ा लाभ

प्रखंड मुख्यालय में राजकीय डिग्री कॉलेज के शुभारंभ से अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर-दराज के कॉलेजों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे समय और आर्थिक दोनों स्तर पर विद्यार्थियों को राहत मिलेगी. कॉलेज के उद्घाटन और शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत को लेकर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है. लोगों ने इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.


कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी इंद्र कुमार कर्ण, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि शंभु शरण शर्मा, कॉलेज के प्राचार्य कृष्णाकांत सिंह, बीडीओ विजय कुमार सौरभ, सीओ अभिषेक गर्ग, बीईओ राजेश राम, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष विद्या भारती, केसठ पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान, मनोज कुमार सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Also Read : मौत का रास्ता बना 'चाचरपुल', 14 वर्षीय आर्चना की मौत के बाद भी जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Girish divedi

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >