Buxar News: मध्याह्न भोजन के मेनू में शुक्रवार को फिर से बच्चों को मिलेगा अंडा

अंडा बच्चों को दिये जाने को लेकर विभाग से पत्र जारी किया गया है

बक्सर. मध्याह्न भोजन योजना के शुक्रवार के मेनू में पुनः मामूली संशोधन करते हुए अंडा बच्चों को दिये जाने को लेकर विभाग से पत्र जारी किया गया है. पूर्व में केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय से प्राप्त एडवाइजरी के आलोक में निदेशालय के द्वारा राज्य में बर्ड फ्लू के प्रकोप के कारण तत्काल प्रभाव से शुक्रवार के मेनू से अंडा हटाकर उसके स्थान पर मौसमी फल सेव या केला दिये जाने का निदेश दिया गया था. वर्तमान में जारी पत्र के माध्यम से अपर निदेशक (पशु उत्पाद), पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार के द्वारा यह परामर्श प्राप्त हुआ है कि अंडा को अच्छी तरह से साफ कर पूरी तरह से पका कर खाना पूर्णतः सुरक्षित है. साथ ही यह बताया गया है कि सामान्यतया कोई भी जीवाणु एवं विषाणु खाना बनाने वाले ताप माप पर आसानी से नष्ट भी हो जाता है. इसको देखते हुए निर्देश दिया गया है कि पूर्व की भांति मध्याह्न भोजन के शुक्रवार के मेनू के अनुसार बच्चों को अंडा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >