Buxar News: खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों का होता है मानसिक विकास : एचएम

मुख्यमंत्री के द्वारा 'मशाल 2024' बिहार खेल प्रतिभा खोज शिक्षा विभाग अंतर्गत तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का राज प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरांव में भव्य समापन समारोह रविवार को आयोजन किया गया.

डुमरांव

. मुख्यमंत्री के द्वारा ”मशाल 2024” बिहार खेल प्रतिभा खोज शिक्षा विभाग अंतर्गत तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का राज प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरांव में भव्य समापन समारोह रविवार को आयोजन किया गया. इस खेल खोज प्रतिभा जो अंडर 14 एवं अंडर 16 किया जाना था. विद्यालय के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विधाओं में पार्टिसिपेंट किया. बच्चों ने इस प्रतिभा खोज में अपने आप को बहुत आनंदित भी पाया और पूरे उत्साह के साथ भागीदारी भी सुनिश्चित की.

इस प्रतियोगिता में क्रमशः एथलेटिक्स, साइकिलिंग, हाई जंप, लॉन्ग जंप, दौड़ इत्यादि का आयोजन किया गया. जिसमें बालिका एवं बालक दोनों वर्ग का चयन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग मिश्रा के साथ बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर विनय कुमार डॉक्टर कविता कुमारी, शारीरिक शिक्षक श्रीकृष्ण बिहारी प्रसाद एवं सुरेश जी के द्वारा किया गया. सभी छात्र एवं छात्राएं को प्रतियोगिता के समापन के पश्चात बच्चों को इस “मशाल ” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो एवं मेडल के द्वारा सम्मानित भी किया गया. प्रतियोगिता में शामिल हुए ओमजी ठाकुर, कुमार सत्यम, ऋषभ कुमार, लक्ष्मी कुमार, असद हुसैन, सुमित कुमार, फरदीन राजा, योगेश गुप्ता, अजमल हुसैन, अखिलेश कुमार, शिवम कुमार सिंह, डिंपल कुमारी, सीमा कुमारी, रीठ्ठा कुमारी, प्रीति कुमारी, बेबी कुमारी, अंशु कुमारी आदि ने भाग लिया. बच्चे अपना प्रशस्ति पत्र एवं मेडल आदि पाकर काफी उत्साहित दिखे साथ ही सरकार को भी धन्यवाद दिया. इस दौरान बच्चों ने शिक्षा विभाग को भी धन्यवाद देते हुए आग्रह किया कि हर साल इस तरह की प्रतिभा खोज के लिए शिक्षा विभाग एवं सरकार को आयोजन आयोजित करना चाहिए. सभी बुद्धिजीवियों ने शुभकामनाएं दी और छात्र एवं छात्राएं की उज्जवल भविष्य की कामना की. इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन काफी सराहनीय है. शिक्षा विभाग और सरकार को इस तरह का आयोजन हर वर्ष करना चाहिए. इस खेल प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्राएं काफी उत्साहित दिखे साथ ही बच्चों ने मांग किया कि इस तरह का आयोजन हर साल होनी चाहिए. कार्यक्रम में क्रमशः संतोष कुमार लिपिक, अभयानंद प्रजापति आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >