फाइल- 2- चौसा फीडर से आज दोपहर 12 से 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगा ठप

चौसा फीडर से आज दोपहर 12 से 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगा ठप

चौसा. मानसून से पूर्व विद्युत सेवा बाधित न हो, इसके लिए विभाग द्वारा अभी से तैयारी की जा रही है. ताकि बरसात के दिनों में विद्युत आपूर्ति पर कोई प्रतिकूल असर न पड़ सके. आज सोमवार को चौसा विद्युत सब स्टेशन से दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक सभी क्षेत्रों विद्युत आपूर्ति ठप कर दी जायेगी. यह जानकारी सब स्टेशन के कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि सोमवार इटाढ़ी- चौसा के बीच 33 हजार फीडर में कार्य किया जाना है, जिसके चलते विद्युत आपूर्ति दोपहर में ठप रखी जायेगी. इससे पहले आप सभी उपभोक्ताओं से कहा जा रहा है कि पेयजल आदि सारा कार्य इससे पहले निबटा लें अन्यथा परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >