बक्सर में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान से उपभोक्ता सेवा तक, जेई शैलेश कुमार के काम को मिली सराहना

चौगाईं विद्युत प्रशाखा के कनीय अभियंता शैलेश कुमार के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उनके कार्यों की सराहना की गई।

Buxar News : चौगाई विद्युत प्रशाखा में पदस्थापित कनीय अभियंता शैलेश कुमार के स्थानांतरण के बाद शनिवार को स्थानीय स्तर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया. समारोह में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी. इस दौरान उनके कार्यकाल में क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किये गये कार्यों और योगदान को याद करते हुए सहकर्मियों ने उनके सफल कार्यकाल की सराहना की.

बिजली व्यवस्था सुधारने में लगातार किया प्रयास

विदाई समारोह में कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि शैलेश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान चौगाईं क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया. उन्होंने बिजली आपूर्ति में सुधार के साथ उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी. बिजली चोरी के खिलाफ चलाये गये अभियानों में भी उनकी भूमिका प्रभावी रही.

सहयोगात्मक रहा व्यवहार

जेई अजीत कुमार ने कहा कि शैलेश कुमार का व्यवहार सहकर्मियों और आम लोगों के साथ हमेशा सहयोगात्मक रहा. उनके कार्यकाल में विभागीय कार्यों के निष्पादन में टीम भावना के साथ काम किया गया. उन्होंने कहा कि शैलेश कुमार ने विभागीय जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाया.

अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

समारोह के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने शैलेश कुमार को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नये कार्यस्थल पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

ये लोग रहे मौजूद

विदाई समारोह में विद्युत एसडीओ रविराज, राम लखन राम, अर्जुन वर्मा, जेई अजीत कुमार, आशुतोष कुमार, हिमांशु कुमार, अतुल कुमार, इम्तियाज, अमित राय और आईटी मैनेजर दीपक कुमार सहित विभागीय कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >