पंचकोसी मेले को लेकर शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव

पंचकोसी परिक्रमा मेला को लेकर शहर में गुरुवार को होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी की है.

बक्सर. पंचकोसी परिक्रमा मेला को लेकर शहर में गुरुवार को होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी की है. यह प्लान 13 नवंबर की सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक लागू रहेगी. इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर चारपहिया और बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. ज्योति प्रकाश चौक से नगर थाना चौराह तक केवल दोपहिया वाहनों की आवागमन होगी, जबकि उक्त चौराहा से नाथ बाबा पुल तक सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा. सिंडिकेट से लेकर मेन रोड समेत, जमुना चौक, मुनीम चौक व ठठेरी बाजार समेत तकरीबन सभी सड़कों पर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. चारपहिया वाहनों का परिचालन गोलंबर से बाईपास रोड होते ज्योति चौक के रास्ते आइटीआइ रोड से नई बाजार मठिया मोड़ तक तथा ज्योति चौक से अंबेडकर चौक के रास्ते इटाढ़ी रेलवे क्रासिंग तक आवाजाही होगी. इ-रिक्शा एवं ऑटो रिक्सा के लिए गोलंबर से सिंडिकेट, बाईपास रोड, ज्योति चौक के रास्ते रेलवे स्टेशन तक रूट तय किया गया है. ज्योति चौक से आइटीआइ रोड होते नाथ बाबा रोड नहर के रास्ते व ज्योति चौक के रास्ते परिचालन होगा. ज्योति चौक से अंबेडकर चौक, बाजार समिति रोड होते हुए नई बाजार के रास्ते मठिया मोड़ तक आवागमन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >