कृष्णाब्रह्म/बक्सर . कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के पटना बक्सर एनएच-922 के कृतसागर गांव के समीप तेज रफ्तार एक कार डिवाइडर से टकरा गयी. जिससे कार अनियंत्रित होकर दो पलटी खा गयी. जिससे कार में सवार एक महिला की मौत हो गयी जबकि चालक सहित चार लोगों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी जख्मी लोगों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. जबकि कार में सवार दूसरी महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. वहीं मृतक महिला की शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की अहले सुबह ब्रह्मपुर गांव के एक हीं परिवार के लोग प्रयागराज से कुंभ स्नान कर पटना बक्सर एनएच-922 के रास्ते अपने घर लौट रहे थे कि तेज गति से जा रही कार अचानक डिवाइडर से टकरा गयी. जिससे डॉ जितेंद्र केशरी की दूसरी पत्नी संजू देवी की मौत हो गयी, वहीं कार में सवार पहली पत्नी शीला देवी, पुत्र प्रिंस कुमार, चालक सोनू कुमार के साथ डॉक्टर केशरी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बाकी जख्मी लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना का कारण यह बताया जाता है कि चालक ने झपकी ली उसके बाद कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. कार दो बार पलटी. पहली पलटी के बाद डॉक्टर की पत्नी कार से बाहर गिर गयी. इसके बाद दोबारा कार पलट उनके शरीर पर चली गयी जिससे महिला की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते हीं स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद शव को परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया. वहीं घटना में क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
