डुमरांव (बक्सर) से विनीत कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
Bharat Tiwari Encounter : कोरानसराय प्रमुख चौक से छोटा पड़ाव तक देर शाम भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया. इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की.
कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दुबे ने किया. मार्च के दौरान लोगों ने भरत तिवारी अमर रहे” के नारे लगाए और बिहार सरकार से मामले में न्याय की मांग की.
उच्च स्तरीय जांच की मांग की
संतोष दुबे ने कहा कि भरत तिवारी गरीबों की आवाज थे. उन्होंने आरोप लगाया कि आत्मसमर्पण के बाद हुई इस घटना की उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है. उन्होंने बिहार सरकार से मांग की कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए.
कैंडल मार्च में ये रहे मौजूद
कैंडल मार्च के समापन पर भरत तिवारी के चित्र पर कैंडल जलाकर पुष्प अर्पित किए गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह यादव, मोहन तिवारी, कृष्णा तिवारी, विजय यादव, बड़े तिवारी, बब्लू उपाध्याय, मंटू, पिंटू, जिउत चौरसिया, अगस्त उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे.
