बक्सर : पोस्टमार्टम हाउस में शव को पैर पकड़कर घसीटने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Buxar News : बक्सर में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलता वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कर्मचारी शव को अमानवीय तरीके से जमीन पर घसीटता हुआ दिख रहा है. इस घटना ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Buxar News : बक्सर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था और मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. पोस्टमार्टम हाउस में एक कर्मी द्वारा शव को अमानवीय तरीके से जमीन पर घसीटकर अंदर ले जाने का वीडियो सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. मामला 31 अगस्त 2026 का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, रेलवे पैदल पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था. जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर पोस्टमार्टम हाउस भेजा था.

शव को पैर पकड़कर जमीन पर घसीटते हुए ले गया अंदर

बताया गया कि बिहारी कुमार नामक व्यक्ति शव को रिक्शे से उतारकर पोस्टमार्टम हाउस परिसर में रखता है. इसके बाद कफन में लिपटे शव को पैर पकड़कर जमीन पर घसीटते हुए पोस्टमार्टम रूम के अंदर ले जाता है. इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया.

वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने जब बिहारी कुमार से शव को इस तरह ले जाने का कारण पूछा, तो उसने बताया कि शव को उठाने के लिए कम से कम चार लोगों की जरूरत होती है, लेकिन वह अकेले काम कर रहा था. उसका कहना था कि उसे मेहनताना भी काफी कम मिलता है, इसलिए उसके पास शव को घसीटकर ले जाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था.

Also Read : पटना: राजा बाजार फ्लाईओवर हादसे की वजह पर बदला पुलिस का दावा, पहले बताया था स्टेयरिंग फेल, जानिए अब क्या कहा?

कर्मी की पहचान को लेकर अधिकारियों के बयान अलग-अलग

मामले को लेकर अधिकारियों के बयान में भी अंतर सामने आया है. सिविल सर्जन डॉ. शिवकुमार प्रसाद चक्रवर्ती ने कहा कि बिहारी नाम का कोई कर्मी उनके यहां कार्यरत नहीं है. उनके अनुसार, पोस्टमार्टम हाउस में शंकर नाम का व्यक्ति काम करता है. उन्होंने कहा कि वह पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं.

शव को घसीट कर ले जाता व्यक्ति

वहीं, जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहारी नामक व्यक्ति उनके यहां काम करता है. उन्होंने कहा कि जीआरपी के पास शव को पोस्टमार्टम हाउस तक ले जाने के लिए एंबुलेंस या अन्य सरकारी व्यवस्था उपलब्ध नहीं है. ऐसे में निजी स्तर पर किसी तरह शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया जाता है.

Also Read : नवजात के गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, बिहार थानाध्यक्ष को जिले से बाहर स्थानांतरित करने का आदेश, साल में ऐसे 14,000 से ज्यादा मामले

कम मेहनताना मिलने की बात पर जीआरपी ने जताई असमर्थता

बिहारी कुमार द्वारा कम मेहनताना मिलने की बात कहे जाने के संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष ने कहा कि मेहनताना बढ़ाने का निर्णय उनके स्तर से नहीं लिया जा सकता. इस पूरे मामले में अब यह सवाल उठ रहा है कि पोस्टमार्टम के लिए लाए जाने वाले शवों को सम्मानजनक तरीके से ले जाने की व्यवस्था आखिर किसकी जिम्मेदारी है.

शव को घसीट कर ले जाता व्यक्ति

वायरल वीडियो ने व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

पोस्टमार्टम हाउस में शव को इस तरह घसीटकर ले जाने का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और शवों के सम्मानजनक प्रबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं. साथ ही, संबंधित व्यक्ति की कार्यस्थिति और शवों को पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचाने की व्यवस्था को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठ रही है. घटना ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि मृत्यु के बाद भी व्यक्ति को सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है.

Also Read : नोखा में अतिक्रमण के खिलाफ नगर प्रशासन की कार्रवाई, पांच दुकानदारों से वसूला 9 हजार जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >