बक्सर में एसपी शुभम आर्य ने किया मीटिंग, बैठक में अपराध नियंत्रण पर जोर; गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, लंबित मामलों के निपटारे के किए दिए सख्त निर्देश

बक्सर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए SP शुभम आर्य ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं. मामलों के त्वरित अनुसंधान और लंबित केसों के निपटारे पर विशेष जोर दिया गया है. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Buxar Crime Meeting : बक्सर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आयोजित मासिक क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य सख्त तेवर में नजर आए. बैठक के दौरान उन्होंने जिले के सभी थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मामलों के अनुसंधान में गुणवत्ता लाएं और हर केस में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह बैठक पुलिस केंद्र सभागार में आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष और अन्य अधिकारी मौजूद रहे. बैठक का मुख्य फोकस लंबित मामलों की समीक्षा, अपराध नियंत्रण और जांच प्रक्रिया को मजबूत करना रहा.

Buxar News : अनुसंधान की गुणवत्ता पर विशेष जोर

एसपी शुभम आर्य ने बैठक में साफ कहा कि किसी भी केस का अनुसंधान सिर्फ औपचारिकता नहीं होना चाहिए, बल्कि साक्ष्य आधारित और मजबूत होना चाहिए. उन्होंने निर्देश दिया कि गिरफ्तारी और चार्जशीट में देरी नहीं होनी चाहिए. अनुसंधान इस तरह किया जाए कि अपराधियों को सजा दिलाने में कोई कमी न रह जाए.

उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी कहा कि हर मामले में केस डायरी को समय पर अपडेट करें और अनुसंधान की प्रगति की नियमित समीक्षा करें. इससे न्यायिक प्रक्रिया भी तेज होगी और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सकेगा.

Crime Control : शराब, वारंट और लंबित मामलों पर सख्ती

बैठक में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए. एसपी ने कहा कि शराब तस्करी और सेवन के मामलों में लगातार अभियान चलाएं और किसी भी सूचना को हल्के में न लें.

बक्सर की सभी खबरें यहां पढ़ें

इसके अलावा उन्होंने वारंट और कुर्की से जुड़े मामलों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा. लंबित मामलों की संख्या कम करने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि पुराने केसों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए.

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

एसपी ने दो टूक शब्दों में कहा कि ड्यूटी में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि आम लोगों का विश्वास बनाए रखना भी है.

बैठक के दौरान उन्होंने कई मामलों की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. साथ ही सभी थानों को अलर्ट मोड में रहते हुए क्षेत्र में सक्रिय रहने को कहा गया.

बक्सर में हुई इस क्राइम मीटिंग से साफ है कि पुलिस प्रशासन अब अपराध नियंत्रण और जांच प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह सख्त हो गया है. एसपी शुभम आर्य के निर्देशों के बाद आने वाले दिनों में पुलिस की कार्यशैली में और तेजी देखने को मिल सकती है. अब यह देखना अहम होगा कि इन निर्देशों का जमीनी स्तर पर कितना असर पड़ता है और अपराध पर कितनी प्रभावी लगाम लगती है.

Also Read : बक्सर में सिकरौल थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में एसपी शुभम आर्य ने किया निलंबित


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >