बक्सर में विकास को लेकर नई उम्मीद, सीएम के आगमन से पहले सड़क और नहरों के मुद्दे

बक्सर में सड़क, कनेक्टिविटी और नहरों की बदहाली पर विश्वामित्र सेना आवाज उठा रही है. सीएम सम्राट चौधरी के आगमन से विकास की उम्मीद.

बक्सर. वर्षों से विकास की अपेक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर विश्वामित्र सेना लगातार आवाज उठाने का दावा कर रही है. संगठन की ओर से सड़क, रोड कनेक्टिविटी और नहरों की बदहाल स्थिति जैसे विषयों को लेकर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने की बात कही गयी है.

सड़क और नहरों की स्थिति पर चिंता

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि बक्सर की सड़कों से लेकर नहरों तक की स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कई नहरें आज भी गंदगी से भरी हुई हैं और उन्होंने बचपन से इन्हें इसी स्थिति में देखा है. उनके अनुसार, वर्षों बीतने के बावजूद इनकी स्थिति में अपेक्षित बदलाव नहीं आया है.

बक्सर की ऐतिहासिक पहचान का भी मुद्दा

राजकुमार चौबे ने कहा कि बक्सर केवल एक शहर नहीं, बल्कि महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि और सनातन संस्कृति की गौरवशाली धरोहर है. उन्होंने कहा कि बक्सर के विकास के साथ इसकी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान के संरक्षण पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए.

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उम्मीद

विज्ञापनदाता की सामग्री के अनुसार, 23 सितंबर को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर आगमन के दौरान इन मुद्दों पर निरीक्षण और चर्चा की दिशा में होने वाली पहल को लेकर विश्वामित्र सेना उत्साहित है. संगठन ने उम्मीद जतायी है कि सड़क, कनेक्टिविटी, नहरों की स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विषयों पर समाधान की दिशा में कदम आगे बढ़ेंगे.

बुनियादी सुविधाओं पर समाधान की अपेक्षा

संगठन की ओर से कहा गया है कि बक्सर के विकास से जुड़े जनसरोकारों पर ठोस पहल की जरूरत है. सड़क और कनेक्टिविटी के साथ नहरों की स्थिति तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में कार्रवाई की अपेक्षा जतायी गयी है.

बक्सर में चोरी की पल्सर लेकर भाग रहा था चोर, मामा-भांजे को टक्कर मारकर भागने की कोशिश नाकाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >