बक्सर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को रौंदा, युवक गंभीर रूप से घायल, चालक मौके से फरार

Buxar Road Accident: बक्सर जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत सरेंजा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Buxar Road Accident:(विनोद कुमार सिंह) बक्सर जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर सरेंजा के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र निवासी 49 वर्षीय कुशल प्रसाद के रूप में हुई है.

लोगो के अनुसार, ट्रैक्टर तेज गति से आ रहा था और इसी दौरान उसने पीछे से साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी.

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को संभालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया. प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे उसके गांव भेज दिया गया.

चालक वाहन सहित फरार

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद चालक ने रुकने के बजाय तेजी से वाहन लेकर भागने में ही भलाई समझी.

ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चौसा-कोचस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है और सख्त निगरानी की जरूरत है.

Also Read:हथियार का भय दिखा मारपीट व नकद छीनने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >